फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vibhuti train stopped at the gate due to technical fault, passengers created ruckus

Bhadohi News: तकनीकी खामी से फाटक पर रुकी विभूति, यात्री का हंगामा

Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vibhuti train stopped at the gate due to technical fault, passengers created ruckus
गोपीगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के अमवा रेलवे फाटक पर शुक्रवार शाम पांच बजे तकनीकी खामी के कारण विभूति एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रुक गई। ट्रेन रुकते ही एक युवक नीचे उतरकर हंगामा करने लगा। उसके व्यवहार से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन से रवाना हुई विभूति एक्सप्रेस जैसे ही गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा रेलवे फाटक के पास पहुंची थी कि विद्युत ट्रिपिंग के कारण उसे रोकना पड़ा। इसी दौरान एक यात्री ट्रेन से उतरकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह नशे में था और ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने देने की बात कहकर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

यात्री के शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही लालानगर चौकी प्रभारी कैलाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। इस बीच विद्युत आपूर्ति सामान्य होने के बाद विभूति एक्सप्रेस पुनः अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से विद्युत ट्रिपिंग होने पर ट्रेन कुछ समय के लिए रुक गई थी। करीब 15 मिनट ट्रेन खड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। अचानक ट्रेन रुकने और उसके बाद यात्री द्वारा किए गए हंगामे को लेकर यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच देर तक चर्चा होती रही। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed