फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles stopped at toll plaza, six km long jam on northern lane

Bhadohi News: टोल प्लाज पर रोके वाहन, उत्तरी लेन पर छह किमी लंबा जाम

Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped at toll plaza, six km long jam on northern lane
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर उत्तरी लेन पर लालानगर टोल प्लाजा के पास लगभग छह किमी लंबा जाम लग गया है। दो घंटे से अधिक लगे जाम में छोड़ी-बड़ी सभी गाड़ियां फंसी हुई हैं। बताया जा रहा है कि राजातालाब रिंग रोड के पास गैस की टैंकर पलटने से लगी आग का टोलप्लाजा के पास वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुंची पुलिस ने प्रशासन ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी जाने वाली उत्तरी लेन पर वाहनों को रोक दिया। लोगों ने जब इसकी जानकारी ली तो पता चला कि हाईवे पर कोई टैंकर पलटने से आग लग गई है। जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को रोक दिया गया है। टोल प्लाजा पर वाहनों के रोकने के बाद हाईवे पर गाड़ियों की कतार लग गई। देखते ही देखते उत्तरी लेन पर छह किलो मीटर लंबा जाम लग गया। जिसमें बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहन भी फंसे हुए थे। हाईवे पर वाहनों की कतार अमवां गांव के आगे तक पहुंच गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर किसी तरह का व्यवधान या हंगामा न होने हो। इसके देखते हुए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। सीओ प्रभात राय ने बताया कि हाईवे कहीं बड़े वाहन में आग लगने की जानकारी होने के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को रोका गया है। रास्ता साफ होते ही वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed