फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicle sales at 35 percent due to increase in prices

कीमतें बढ़ने से 35 प्रतिशत पर आ गई वाहनों की बिक्री

Fri, 12 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle sales at 35 percent due to increase in prices
भदोही। लॉकडाउन खुलने के बाद से ऑटोमोबाइल बाजार से रौनक गायब है। गिने चुने लोग खरीदारी को निकल रहे हैं। इसलिए फिलहाल बाइक का बाजार जोर नहीं पकड़ सका है। लगन में कुछ खरीदारी जरूर हुई है, लेकिन उससे शोरूम संचालकों के खर्चों की भरपाई नहीं हो पा रही है। लॉकडाउन में लोगों के पास स्टॉक की कमी है शोरूम में मनचाहे मॉडल नहीं मिलने से बाजार मंदा हो गया है। एक और समस्या जो शोरूम संचालक झेल रहे हैं वह कीमतों 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसका खासा असर बाजार पर पड़ा है।
विज्ञापन

गत वर्ष मई की अपेक्षा सेल में 75 तक गिरावट आई है। इसका कारण कीमतों में वृद्धि भी है। लॉकडाऊन के चलते लोगों की जेब खाली हैं जिससे लोग शोरूम नहीं आ रहे हैं। फिलहाल धीरे धीरे बिक्री जोरो पकड़ने की उम्मीद है।-जितेंद्र दूबे, कृष्णा हीरो
विज्ञापन

टीवीएस के प्रमुख वाहन नहीं मिल रहे हैं। इससे बिक्री पर असर पड़ा है। जिन वाहनों की डिमांड वह आउट आफ स्टाक हैं। कंपनी ने प्रोडक्शन घटा दिया है। स्टाफ का खर्च नहीं निकल पा रहा है।-सोनू विश्वकर्मा, विश्वकर्मा टीवीएस इंजीनियरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस 6 वाहन आ गए हैं। लोगों को नए मॉडल चाहिए जो शोरूम में है नहीं। लॉकडाउन के चलते कंपनी में प्रोडक्शन भी रोक रखी थी। कंपनी वाहन भेजने को तैयार हुई है लेकिन मांग एकाएक खत्म् हो गया है।-विधान चंद्र यादव तारा आटो सेल्स
कालीन व्यवसाय से सभी व्यवसाय जुड़े हैं। लोगों की जेब में पैसे होते हैं तो हमारा भी धंधा चलता रहता है। कालीन व्यवसाय ठंडा पड़ने का सीधा असर आटोमोबाइल बाजार पर देखने को मिला है। -मनोज यादव, भदोही होंडा
रायल इन फिल्ड के वाहन पहले से महंगे हैं। कीमतें भी बढ़ गई हैं। शोरूम खुलने के बाद भी गिने चुने ग्राहक आ रहे हैं। सेल्स पर भारी असर पड़ा है। आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है।-पुनीत मेहरा, भदोही व्हील्स

लॉकडाउन खुलने के बाद से फाइनेंस की व्यवस्थाएं भी बदली हैं। जिसका असर सेल्स पर पड़ा है। ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी कम हो रही है। लोगों की पसंद की बाइक नहीं है। कीमतें पूछ कर लोग वापस जा रहे हैं। धनंजय गुप्ता, धनंजय बजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed