फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vasudha wins gold, Prakhar silver in divisional archery

Bhadohi News: मंडलीय तीरंदाजी में वसुधा को गोल्ड, प्रखर को रजत

Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vasudha wins gold, Prakhar silver in divisional archery
तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती भदोही की तिरंदाज। स्रोत स्वयं
ज्ञानपुर। सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक स्कूल राबर्टसगंज में एक दिवसीय मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भदोही की छह सदस्यीय टीम ने भी भाग लिया। जिसमें चार खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

भदोही की वसुधा गुप्ता ने 17 वर्षीय बालिका कंपाउंड राउंड प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। 17 वर्षीय बालक वर्ग के कंपाउंड राउंड में प्रखर यादव ने रजत पदक और इंडियन राउंड में उमंग यादव एवं गौरव ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पदक जीतने पर आलोक कुमार, शिव प्रकाश सिंह, नीतू यादव, अनुराधा जायसवाल, सुमन, दुर्गा प्रसाद, आशुतोष ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed