फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vande Bharat collided with iron chair, investigation started

Bhadohi News: लोहे की कुर्सी से टकराई वंदेभारत, जांच शुरू

Wed, 05 Apr 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat collided with iron chair, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर/गोपीगंज (भदोही)। दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदेेभारत ट्रेन मंगलवार की दोपहर में माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर ऊंज-मुंगरहा के पास ट्रैक पर पड़े लोहे की कुर्सी से टकरा गई। रेलवे पुलिस ने लोहे की कुर्सी को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेन की जांच कर लगभग 15 मिनट बाद वाराणसी की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बंदे भारत ट्रेन प्रतिदिन दोपहर में 1.20 बजे वाराणसी की ओर दिल्ली से जाती है। शाम को बनारस जंक्शन से पुन:दिल्ली की ओर लौटती है। मंगलवार को ट्रेन जैसे ही भीटी रेलवे स्टेशन से ज्ञानपुर रोड स्टेशन की ओर बढ़ते हुए ऊंज-मुंगरहा पहुंची, उसी समय चालक को ट्रैक पर एक लोहे की कुर्सी दिखी। चालक दल ने ट्रेन की गति कम कर दी। इसके बाद भी ट्रेन लोहे के कुर्सी से टकरा गई। इससे वंदेभारत डीरेल होते-होते बच गई। घटना की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। उप निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट रामबाग विजय यादव ने बताया कि कुर्सी ट्रैक पर कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed