फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Urban housing charge snatched from PO Duda, now CDO will handle

पीओ डूडा से छीना शहरी आवास चार्ज, अब संभालेंगे सीडीओ

Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Urban housing charge snatched from PO Duda, now CDO will handle
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आर्यका आखौरी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने पीओ डूडा पीएन मल्होत्रा से चार्ज छीन लिया और यह जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी। सामुदायिक शौचालयों में गंदगी की शिकायतों उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सत्यापन और जांच के बिना किसी भी समूह को धनराशि न जारी की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि समीक्षा रिपोर्ट में गलत आंकड़े प्रस्तुत करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक शौचालय के का बेहतर रखरखाव न होने पर डीपीआरओ को इस माह का समूह का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। नहरों की सफाई, नहर की पटरी को समतल बनाने और टेल तक पानी पहुंचाने पर बल दिया। विद्युत विभाग के अफसरों को वसूली का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अफसरों सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत और सेतु निर्माण का काम समय पर पूरा कराने को कहा। वहीं, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन कार्यक्रम, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत अन योजनाओं की समीक्षा की गई। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश पंचायतीराज विभाग के अफसरों को दिया। बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एसके चक, डीएफओ नीरज कुमार आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed