फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Urban area untouched, supply restored in village after 20 hours

Bhadohi News: शहरी इलाका अछूता, गांव में 20 घंटे बाद आपूर्ति बहाल

Sat, 18 Mar 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Urban area untouched, supply restored in village after 20 hours
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से अब तक जिले के शहरी इलाके तो अछूते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में समस्या गंभीर हो रही है। फत्तूपुर वितरण खंड पर लगे आउटगोइंग इंसुलेटर में तकनीकी दिक्कत से बृहस्पतिवार की शाम 4.30 बजे ही इससे जुड़े मिश्राइनपुर व अभोली उपखंड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संविदाकर्मी तकनीकी खामी ढूंढ़ते रहे। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे लगभग 20 घंटे बाद तकनीकी दिक्कत दूर की गई तब आपूर्ति बहाल हुई। उर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते पर अमल न होने से नाराज विद्युतकर्मी 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने विकल्प तैयार कर रखे हैं। लेकिन तकनीकी खामी लोगों की समस्याएं बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार की शाम फत्तूपुर वितरण खंड पर लगे आउटगोइंग इंसुलेटर में तकनीकी खामी से जुड़े दो उपखंडों मिश्राइनपुर व अभोली की आपूर्ति ठप होने से 100 गांवों में अंधेरा छा गया। 20 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जवाब दे गए। जबकि पेयजल की भी हल्की किल्लत हुई। पेयजल की समुचित व्यवस्था से स्थिति सामान्य रही। अधीक्षण अभियंता/प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार अभी रविवार तक चलेगा। तब तक के लिए संविदा एसएसओ समेत जिला प्रशासन की ओर से नामित प्रशासनिक कर्मी, पुलिस की तैनाती दी गई है। 468 संविदा लाइनमैन गड़बड़ी के कंपलेन दर्ज होने पर उपकेंद्र वार फीडर को नियंत्रित करने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed