फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uproar in board meeting, proposal of Rs 15 lakh passed

Bhadohi News: बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा, 15 लाख रुपये का प्रस्ताव पास

Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar in board meeting, proposal of Rs 15 lakh passed
नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक में खूब हंगामा हुआ। नगर में सफाई की दुर्व्यवस्था को लेकर सभासदों ने जमकर शोर मचाए। इसे देखते हुए चेयरमैन डॉ. घनश्यामदास गुप्ता व ईओ राजेंद्र दुबे ने दो सफाई नायकों को तलब कर लिया। बैठक में इंटरलॉकिंग, आरसीसी, नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान गृहकर टैक्स 100 से 200 रुपये और पानी का टैक्स 10 रुपये बढ़ा दिए गए। साथ ही प्रोफेसर कॉलोनी का नाम बदल कर चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्ञानपुर के बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। समय से कूड़ा का उठान नहीं होता है। बजट के अभाव में समय से सफाई कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया जाता है। सभासदों की नाराजगी को देखते हुए चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता व ईओ राजेंद्र दूबे ने सफाई नायक ओम प्रकाश पांडेय और प्रदीप रावत को तलब कर लिया है। चेयरमैन ने उनसे नगर में कूड़े के उठान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान सभासदों की मंजूरी से गृहकर 100 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब मकान मालिकों को 400 रुपये टैक्स के रूप में भुगतान करना पड़ेगा। इसी तरह कॉमर्शियल मकान के टैक्स 200 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे मकान मालिकों को 1200 रुपये टैक्स के रूप में नगर पंचायतों को भुगतान करना पड़ेगा। पानी का टैक्स 10 रुपये बढ़ाया गया है। अब हर महीने 60 रुपये टैक्स के रूप में देना पड़ेगा। इस दौरान सभी की सहमति से वार्ड संख्या चार के प्रोफेसर कॉलोनी का नाम बदल कर चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी कर दिया गया है। नगर में जगह-जगह टूटे इंटरलॉकिंग, वार्ड संख्या 11 व 10 में नए इंटरलॉकिंग और आरसीसी रोड के निर्माण कार्य सहित नाली का मरम्मत कार्य, खुले मैनहोल को ढकने के लिए 15 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, राकेश यादव, साधना गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed