फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP News: 13 kg gold biscuits recovered in Bhadohi, value said to be eight crores

यूपी न्यूज: भदोही में 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद, आठ करोड़ बताई जा रही कीमत, देखकर पुलिस हैरान!

Sat, 14 Oct 2023 08:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 08:53 AM IST
सार

शुक्रवार की देर शाम जिले की पुलिस को जांच एजेंसी डीआरआई की ओर से सूचना मिली कि वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सफेद रंग की अर्टिका वाहन में सवार तीन तस्कर बड़ी मात्रा में सोने की बिस्किट लेकर कहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: 13 kg gold biscuits recovered in Bhadohi, value said to be eight crores
यूपी न्यूज: भदोही में 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद, आठ करोड़ बताई जा रही कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की सूचना पर 13 किलो सोने की बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को डीआरआई को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई उन्हीं के द्वारा की जानी है। बरामद सोने की कीमत आठ करोड़ बतायी जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू अस्पताल: इमरजेंसी से मरीजों को निजी अस्पताल खींच ले जाते हैं बिचौलिए, इस तरह से होता है पूरा खेल
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम जिले की पुलिस को जांच एजेंसी डीआरआई की ओर से सूचना मिली कि वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सफेद रंग की अर्टिका वाहन में सवार तीन तस्कर बड़ी मात्रा में सोने की बिस्किट लेकर कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इस बीच तस्करों को भनक लगी तो वे जिले के अंदर प्रवेश कर गए और सर्रोई के पास वाहन खड़ा कर माल ले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के फरार होने के बाद एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम को लगाया गया। जगह-जगह बैरियर लगाया गया। जिससे जिले में नाकेबंदी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस व एसओजी और डीआरआई की टीम ने पूरे एरिया में कांबिंग आपरेशन चलाया। इस दौरान दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम राहुल महादेव निवासी मूलम पोस्ट कौवथूड़ी, कौथुली महाराष्ट्र व दीपक निवासी सांगवी महाराष्ट्र बताया। वहीं फरार तस्कर का नाम बिट्टल निवासी दिंगची, आटपड़ी, शांगली बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरआई की सूचना पर चले सर्च आपरेशन में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास सोने की 13 बिस्किट बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत लगभग आठ करोड़ होगी। तस्करों को डीआरआई को सौंप दिया गया है। आगे कार्रवाई उनके द्वारा ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed