फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Result ranking dropped Bhadohi fifth in high school 52nd in intermediate

UP Board Result: लुढ़की भदोही की रैकिंग, हाईस्कूल में पांचवीं, इंटर में 52वीं रैंक; विभाग की उम्मीद पर पानी

Fri, 25 Apr 2025 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

शुक्रवार को सुबह से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की धुकधुकी बढ़ी हुई थी। लगभग साढ़े 12 बजे लोग अपने-अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने लगे। परीक्षा में पास होते ही घर का माहाैल गुलजार हो गया।

विज्ञापन
UP Board Result ranking dropped Bhadohi fifth in high school 52nd in intermediate
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Board Result: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल और इंटर में जिले को इस बार मायूसी हाथ लगी। 2024 में हाईस्कूल में जिला जहां सूबे में अव्वल था। वहीं, 2025 में पांचवें स्थान पर खिसक गया, जबकि इंटर में 33वीं से 52वें पर पहुंच गया।

विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में 94.13 प्रतिशत सफलता रही, जबकि इंटर में 80.24 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन के बाद सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर ही टिकी रहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार शिक्षा विभाग को उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं मिला। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की रैंकिग प्रदेश स्तर पर नीचे खिसक गई। हाईस्कूल में पहले से पांचवीं और इंटर में 33वें से 52वें पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 पर नजर डाले तो हाईस्कूल उससे बेहतर है। 2023 में हाईस्कूल में 25वीं रैंक मिली थी। 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 26 हजार 912 विद्यार्थियों में 23 हजार 814 सफल हुए। करीब दो हजार विद्यार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में कुल 28 हजार 295 में 26 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 21611 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जबकि करीब पांच हजार असफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed