{"_id":"6623c04035315759300f6a73","slug":"up-board-result-2024-bhadohi-first-rank-in-high-school-in-uttar-pradesh-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: हाईस्कूल में भदोही ने लगाई लंबी छलांग, 96.08 फीसदी सफलता के साथ प्रदेश में पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: हाईस्कूल में भदोही ने लगाई लंबी छलांग, 96.08 फीसदी सफलता के साथ प्रदेश में पहली रैंक
Sat, 20 Apr 2024 06:47 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:47 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं हाईस्कूल में भदोही जिले की प्रदेश में पहली रैंक मिलने पर शिक्षा विभाग भी गदगद हो गया। हाईस्कूल में 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ भदोही प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
रिजल्ट चेक कराती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में भदोही ने लंबी छलांग लगाई है। 2023 में जहां 25वीं रैंक थी। वहीं इस बार 96.08 प्रतिशत सफलता संग जिला पहले स्थान पर पहुंच गया। इंटरमीडिएट में भी सुधार हुआ है। 84.54 प्रतिशत संग 48वें से 33वें स्थान पर जिला पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन के बाद सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर ही टिकी रहीं। शनिवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार शिक्षा विभाग भी परिणाम से गदगद है।
विज्ञापन
हाईस्कूल के परिणाम में प्रदेश स्तर पर सफलता प्रतिशत में पहली रैंक मिली है। हाईस्कूल में पंजीकृत 30 हजार 182 छात्र-छात्राओं में 28 हजार 370 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 96.08 सफलता संग 27 हजार 258 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। टॉप-10 में पूर्वांचल का एक भी जिला शामिल नहीं है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में भी 2023 की अपेक्षा सुधार हुआ है। 2023 में जिला 47वें स्थान पर रहा, लेकिन इस बार 84.54 प्रतिशत सफलता संग 33वीं रैंक पर पहुंच गया। पंजीकृत 26 हजार 14 छात्र-छात्राओं में 24 हजार 705 परीक्षा में शामिल हुए और 20 हजार 884 बच्चे उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में मंडल के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले आसपास नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत से जिले का रिजल्ट बेहतर रहा है।