{"_id":"65074e943a07a3fb62011024","slug":"up-board-geo-location-of-schools-will-be-uploaded-from-mobile-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-3322-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: मोबाइल से अपलोड होगा स्कूलों का जियो लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: मोबाइल से अपलोड होगा स्कूलों का जियो लोकेशन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार भी ऑनलाइन ही केंद्र बनाए जाएंगे। इसलिए बोर्ड के निर्देश पर तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालयों के बीच की दूरी संबंधी जियो लोकेशन की सूचना स्कूल कैंपस से मोबाइल एप के माध्यम से 25 सितंबर तक अपलोड करनी होगी। डीआईओएस विकायल भारती ने खंडवार 18 प्रधानाचार्यों व दो प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई है।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 60 से 62 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए पूरे जिले में केंद्र निर्धारण भी होना है। इसे लेकर बोर्ड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होने की वजह से 10 सितंबर तक सभी स्कूलों को अपने यहां से अवस्थापना एवं आधारभूत सूचनाएं अपलोड करने के मौके दिए गए थे। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, चहारदीवारी, पेपर रखने के लिए सुरक्षित स्थान सहित काफी सूचनाएं शामिल हैं। अब विद्यालयों के बीच की दूरी के लिए जियो लोकेशन की सूचना मांगी गई है। इससे पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में कितनी दूरी पर कौन सा विद्यालय है, ताकि परीक्षा केंद्र उसी आधार पर तय किया जा सके। प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगा दी गई है। डीआइओएस ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह अपने विद्यालय के लिपिक एवं सहायक अध्यापकों को इस कार्य के लिए नामित करते हुए जियो लोकेशन संबंधी सूचनाएं समय से अपलोड कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
डीआईओएस व क्षेत्रीय कार्यालय अपर सचिव करेंगे सत्यापन
प्रधानाचार्यों की ओर से स्कूलों के अपडेट किए गए जियो लोकेशन का सत्यापन क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव व डीआईओएस की ओर से किया जाएगा। गलत मिलने पर जवाबदेही भी तय की जाएगी। इसके पहले ड्यूटी में लगे प्रधानाचार्य व प्रवक्ता बोर्ड की ओर से विकसित किए गए एपीआई युक्त नवीन मोबाइल एप को एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर निर्धारित स्कूल तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जहां संबंधित प्रधानाचार्यों के यूजर आईडी व पासवर्ड लेकर प्रांगण के अंदर का फोटोग्राफ क्लिक किया जाएगा। इसमें स्कूल का साइनबोर्ड भी स्पष्ट दिखना चाहिए। फोटोग्राफ क्लिक करते हुए लोकेशन अपडेट हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनकी लगी ड्यूटी
सदर ब्लॉक:
वीएनजीआईसी के विजय सिंह यादव, राजकीय हाईस्कूल कसिदहां के विपिन यादव, राजकीय हाईस्कूल चकजुड़ावन के लालचंद और राजकीय हाईस्कूल सनवईया के बृजेश यादव।
भदोही ब्लॉक: राजकीय हाईस्कूल बभनौटी के उमेश सिंह, राजकीय हाईस्कूल प्रतापपुर के दिनेश प्रताप शर्मा, राजकीय हाईस्कूल परगापुर के सर्वेश कुमार, राजकीय हाईस्कूल अजयपुर के श्रीराम यादव।
औराई ब्लॉक: पीडीडीयू राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव के नंदलाल, राजकीय हाईस्कूल लालानगर के रामसजन सोनकर, राजकीय हाईस्कूल चकलाला के सियाराम गुप्ता और राजकीय हाईस्कूल बर्जी के वीरेंद्र मिश्र।
डीघ ब्लॉक:
राजकीय हाईस्कूल बारीपुर के कृष्ण कुमार सिंह, राजकीय हाईस्कूल चकमंधाता के नीरज त्रिपाठी, पीडीडीयू राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज सागररायपुर इन्द्रमणि मिश्रा व इसी स्कूल के प्रवक्ता रामवृक्ष मौर्य।
अभोली ब्लॉक: राजकीय हाईस्कूल पाली के डॉ. चन्द्रेश शुक्ला व पीडीडीयू राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव।
सुरियावां ब्लॉक: राजकीय हाईस्कूल महुआपुर के कैलाश नाथ व राजकीय हाईस्कूल लालीपुर के सुरेश चंद्र मौर्य।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्कूलों के बीच की दूरी के निर्धारण के लिए जिओ लोकेशन को लेकर प्रधानाचार्यों व प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। 25 सितंबर तक स्कूलों का जियो लोकेशन अपडेट करना है। इसके बाद सत्यापन किया जाएगा। - विकायल भारती, डीआईओएस।