फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Exam: Verification work of schools still incomplete

बोर्ड परीक्षा सत्यापन कार्य अब भी अधूरा

Fri, 07 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Verification work of schools still incomplete
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड इस बार समय से परीक्षा कराने की तैयारी में है। इसके लिए स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट 20 सितंबर तक मांगी गई थी, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी अब तक सिर्फ दो तहसीलों के ही स्कूलों का सत्यापन कार्य हुआ है। विभागीय उदासीनता से बोर्ड के मंसूबे पर पानी फिर सकता है। जिले में इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 59 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए स्कूलों का सत्यापन किया जाना था। जनपद के 183 माध्यमिक स्कूलों के सत्यापन के लिए तहसील के एसडीएम व तहसीलदार के अलावा वहां के एक स्कूल के प्रधानाचार्यों की तीन सदस्यीय टीम स्कूलों के सत्यापन का कार्य कर रही थी। बोर्ड ने 20 सितंबर तक स्कूलों के सत्यापन की रिपोर्ट मांगी थी। जनपद में ज्ञानपुर और भदोही तहसीलों का सत्यापन तो पूरा कर लिया गया, लेकिन अभी भी औराई तहसील के स्कूलों का सत्यापन नहीं हो सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता का कहना है कि स्कूलों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। दो तहसीलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, औराई की रिपोर्ट भी एक-दो दिन के भीतर मिल जएगी। सत्यापन कार्य पूरा होते ही विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed