{"_id":"6a8deca3a6d8f4ab02018060","slug":"up-board-deadline-for-submitting-exam-forms-and-fees-extended-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147707-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा संस्थागत परीक्षा में कक्षा 10 और 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
इससे विद्यार्थियों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को लेकर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा फाॅर्म भरने सहित बोर्ड से जुड़ी अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। पहले कई स्कूलों में फीस और फॉर्म समय पर जमा नहीं हो पाए थे, इसी वजह से तिथि बढ़ाई गई है। स्कूल की ओर से फीस जमा एक सितंबर 2026 तक होगी। पांच सितंबर तक सूचना अपलोड करनी होगी। डाटा की जांच और संशोधन छह से 11 सितंबर तक होगा। फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से फीस लेकर उसे एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करेंगे। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य है। छह से 11 सितंबर तक केवल संशोधन, अपडेट होगा।
इस दौरान नए छात्र का डाटा अपलोड नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद के आदेशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि तय तिथि तक सभी विद्यार्थियों का परीक्षा फाॅर्म और फीस जमा हो जाए। कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित होगा तो प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
बताते चलें कि जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 150 से अधिक वित्तविहीन समेत कुल 196 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। 2026 की परीक्षा में 54 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 53 हाजर ने भाग लिया था।