फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: 10th Social Science exam conducted through reserve set

यूपी बोर्ड : रिजर्व सेट से हुई 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Tue, 11 Mar 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 10th Social Science exam conducted through reserve set
जिले में मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा रिजर्व सेट प्रश्न पत्र से कराई गई।
विज्ञापन

इसी के साथ हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विषय और इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 1982 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित थी। (संकेतांक 825) प्रश्न पत्र से परीक्षा करानी थी। हालांकि परिषद के सचिव की ओर से आए निर्देश के बाद सामाजिक विज्ञान (संकेताकं 825) के अतिरिक्त रिजर्व सेट प्रश्न पत्र से परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से आए पत्र में भदोही सहित 11 जिले में रिजर्व सेट प्रश्न पत्र से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया था। हालांकि इसके पीछे कारण क्या था यह पता नहीं हैं।
विज्ञापन

बताया कि पहली पाली में संपन्न सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 26 हजार 881 में से 1701 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 25 हजार 180 ने प्रतिभाग किया। इसी तरह पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 297 में से 281 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 छात्र-छात्राओं ने किनारा कर लिया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा खत्म हो गई। बुधवार को कुछ विषयों के साथ ही इंटर की परीक्षा भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed