फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP: After the punishment of Vijay Mishra, the victim said who made our life hell will know what he did

UP: विजय मिश्र को सजा के बाद बोली पीड़िता, 'हमारी जिंदगी को नरक बनाने वाले को पता चलेगा कि उसने क्या किया'

Sun, 05 Nov 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

जैतपुरा क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि हमारी जिंदगी को नरक बनाने वाले के साथ अदालत ने सही किया है। विजय मिश्रा की जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे ही बीत जाएगी।

विज्ञापन
UP: After the punishment of Vijay Mishra, the victim said who made our life hell will know what he did
पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई है। इसे लेकर जैतपुरा क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि हमारी जिंदगी को नरक बनाने वाले के साथ अदालत ने सही किया है। विजय मिश्रा की जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे ही बीत जाएगी। जेल में उसे रोजाना एहसास होगा कि उसने हमारे साथ कितना गलत किया था। हमने अपना जो खोया है, उसकी भरपाई इस जन्म में नहीं हो सकती है। अब उसके बेटे विष्णु और नाती विकास के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर दोनों को दंडित करने के लिए अनुरोध करूंगी। 

विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में तय हो चुका है आरोप

दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमला, गवाही न देने के लिए धमकाने सहित अन्य आरोपों में विजय मिश्रा, उसके बेटे, भतीजों, दामाद और बेटियों सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में 13 सितंबर 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विजय मिश्रा, उसके बेटे और नाती के खिलाफ भदोही में दर्ज कराए गए मुकदमे में समझौता करने और गवाही न देने का पीड़िता पर दबाव बनाया गया। बात न मानने पर उस पर जानलेवा हमला कर जानमाल की धमकी दी गई। इस मामले में विधायक विजय मिश्रा, उसके बेटे विष्णु मिश्रा, भतीजे मनीष व विकास मिश्रा, दामाद मुकेश तिवारी और बेटी गरिमा तिवारी पर अदालत आरोप तय कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed