{"_id":"67eaf0302c8c0dac3b08c19c","slug":"up-66-vehicles-get-50-discount-on-lalanagar-toll-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-124178-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: यूपी-66 की गाड़ियों को लालानगर टोल पर 50 फीसदी की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: यूपी-66 की गाड़ियों को लालानगर टोल पर 50 फीसदी की छूट
विज्ञापन
जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब लालानगर टोल से गुजरने पर उन्हें अन्य वाहनों की अपेक्षा 50 फीसदी कम टैक्स देना होगा। टोल पर यूपी-66 के वाहनों को 50 फीसदी की छूट मिलेगी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से जनपदवासियों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।
जिले में लालानगर टोल प्लाजा को लेकर अक्सर विरोध के स्वर उठते रहे हैं। व्यापारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने टोल को अवैध बताते हुए इसे यहां से हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यह टोल पूरी तरह से अवैध है और हाईवे प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप नहीं है। हाईवे प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार 60 किमी के दायरे में दो टोल नहीं होने चाहिए, लेकिन लालानगर से हंडिया टोल प्लाजा की दूरी महज 35 किमी है। इसके अलावा यहां पर टोल टैक्स पर अन्य टोल की अपेक्षा दुगुना है। जिसको लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। सांसद डॉ. विनोद बिंद से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के श्रीकांत जायसवाल समेत अन्य व्यापारियों ने भी जनपदवासियों के लिए इस टोल को निशुल्क किए जाने की मांग की थी। हालांकि व्यापारियों के मांग के अनुसार टोल निशुल्क तो नहीं किया गया है, लेकिन अब यूपी-66 की गाड़ियों को यहां 50 फीसदी तक छूट मिलेगी। एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस फैसले से जिले वासियों को काफी राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
वाहन - मूल टैक्स - यूपी-66 के वाहनों पर
कार, जीप या हल्के वाहन - 235 - 120
हल्के वाणिज्यिक वाहन - 380 - 190
धुरी वाले ट्रक व बस - 800 - 400
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन - 870 -435
भारी निर्माण मशीनरी वाहन - 1250 - 625
विशाल आकार वाले वाहन - 1525 - 760
वर्जन
भदोही जनपद के यूपी-66 के वाहनों पर 50 फीसदी छूट मिलेगी। जिले का वाहन अगर टोल से गुजरता है तो वाहन के अनुसार निर्धारित टैक्स मूल से 5 फीसदी कम टोल लिया जाएगा। - राजीव रंजन, टोल मैनेजर, लालानगर टोल प्लाजा।