फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unopposed in 51 committees

Bhadohi News: 51 समितियों में निर्विरोध, रोही में प्रेम स्वरूप अध्यक्ष बने

Mon, 20 Mar 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unopposed in 51 committees
ज्ञानपुर। जिले की 52 साधन सहकारी समिति के अध्यक्षों का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। 51 समितियों पर एक-एक उम्मीदवार होने से सभी निर्विरोध हो गए, जबकि रोही में प्रेम स्वरूप तिवारी ने राम सागर पाठक को कांटे के मुकाबले में हराया। समर्थकों ने अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञानपुर सहकारी समिति में सूरज दूबे निर्विरोध अध्यक्ष बने। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसान हित को लेकर वह काम करेंगे। किसानों को समय से खाद-बीज दिलाने में प्राथमिकता रहेगी। औराई के पीपरगांव में नीरज कुमार उपाध्याय निर्विरोध अध्यक्ष और अच्छेलाल उपाध्यक्ष चुने गए। समर्थक शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, शशिकांत, सर्वेश, आशुतोष, अखिलेश, राकेश विश्वकर्मा, पंकज, राजाराम, जगतंबा प्रसाद, गीता देवी ने स्वागत किया। किसान सहकारी समिति सूर्यभानपुर में राजकुमारी शुक्ला निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। निर्वाचन अधिकारी सुजीत विश्वकर्मा ने प्रमाणपत्र दिया। अध्यक्ष ने कहा कि सहकारी समिति की उपलब्ध सुविधाएं किसानों को तक पहुंचाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ला, विनोद ददा, इंद्रेश पांडेय, रविशंकर, ध्रुव पांडेय, देवेंद्र दुबे, रामसृंगार यादव, मिठाईलाल आदि ने स्वागत किया। कटरा साधन सहकारी समिति में सुशील कुमार तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। विधानचंद्र दूबे, सुरेश मिश्रा, अंबुज मिश्रा, रविंद्र कुमार, मधू देवी आदि ने स्वागत किया।किसान सेवा सहकारी समिति जंगीगंज में अध्यक्ष बृजभूषण मिश्र और उपाध्यक्ष शशिबाला उपाध्याय निर्विरोध चुनी गईं। खुशी जताने वालों में राजबली उपाध्याय, धनंजय मिश्र, रविंद्र तिवारी, आलोक मिश्रा, लवकुश नारायण मिश्र, प्रेमचंद्र मिश्र, बद्रीविशाल तिवारी, जयशंकर शुक्ल, अरुण कुमार मिश्र, रत्नेश आदि रहे। साधन सहकारी समिति खेमईपुर में पन्नालाल मिश्र, अभोली में गजऊ शुक्ल निर्विरोध अध्यक्ष बने। कन्हैयालाल मश्रि, वेद प्रकाश मौर्य, शिवगोविंद तिवारी, चंदन पांडेय, उमेश कुमार मिश्र, ओमकार दूबे, हंसराज मौर्य आदि ने खुशी जताई। इसी तरह घोसिया की चंद्रप्रभा, जाठी के तेज बहादुर, माधोपुर में संजय सिंह, कैयरमऊ में अजय कुमार मिश्रा, पिलखनी में सतीश चंद्र, महराजगंज में आलोक मिश्रा, भरतपुर में आशीष कुमार सिंह, उगापुर में कमलेश कुमार, उदयकरनपुर में अवधेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। रोही सहकारी समिति में राम स्वरूप तिवारी ने 5-4 के मुकाबले में राम सागर पाठक को हराया। उपाध्यक्ष पद पर श्यामजी सिंह को हराकर मांडवी दूबे काबिल हुईं। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 52 समितियों में 51 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रोही समिति पर दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा। जिसमें प्रेम स्वरूप तिवारी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed