फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unfit vehicles running on the road, innocent in danger

सड़क पर दौड़ रहे अनफिट वाहन, खतरे में मासूम

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unfit vehicles running on the road, innocent in danger
ज्ञानपुर। स्कूली वाहनों के लिए अभिभावकों से मोटी फीस लेने के बाद भी कान्वेंट स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए कई अनफिट वाहन भी काम में लिए जा रहे हैं। इसमें कई छोटे वाहन भी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इसमें अब 164 स्कूली वाहनों स्वामियों ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे निजी स्कूलों में लगे 418 छोटे-बड़े वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। इसमें मिनी बस, बस व मैजिक शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इसमें अब 164 स्कूली वाहन स्वामियों ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया है। नियम के मुताबिक आठ से कम सवारी वाले वाहनों को स्कूलों के बच्चों को ढोने के लिए लगाए जाने पर प्रतिबंध है। लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए छोटे वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोने से आये दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्कूल प्रबंधन से लेकर वाहन संचालक तक गाड़ियों की फिटनेस को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई स्कूली वाहनों में भूसे की तरह बच्चों को ठूंसकर स्कूल ले जाया और लाया जाता है। जबकि विभाग की ओर से इन स्कूली वाहन के संचालकों को फिटनेस प्रमाण पत्र लेने के लिए नोटिस भी भेजा जा चुका है। ऐसे लापरवाह संचालकों के प्रति विभाग ने कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। विभाग सभी 164 अनफिट स्कूली वाहनों का परमिट निलंबन की तैयारी कर रहा है। विभागीय अधिकारी के अनुसार परमिट निलंबन के बाद भी फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लेने पर वाहन का पंजीयन को रद कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed