फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled vehicle collided with railway gate

रेलवे फाटक से टकराया अनियंत्रित वाहन

Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle collided with railway gate
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित आनापुर रेलवे फाटक का बूम शनिवार को अनियंत्रित वाहन से टूट गया। दोहरीकरण कार्य में लगे मजदूर और रेल कर्मी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनियंत्रित वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। दोहरी कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि प्रयागराज से एक चालक वाहन लेकर झम्मनपुर गया था जहां से लौटते समय फाटक पर नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर फाटक बूम को तोड़ते हुए रुक गया। टक्कर के समय किसी ट्रेन का समय नहीं हुआ था नहीं तो ट्रेनों के आवागमन पर भी काफी असर पड़ता। गेट पर तैनात कर्मचारी ने स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस वाहन को कब्जे में लिया है। क्षतिग्रस्त फाटक को ठीक करने में तकनीकी कर्मचारी लगे हैं। कुछ ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed