फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck crushed auto in bhadohi two killed including policeman and two labourers injured

Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को कुचला, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, दो मजदूर भी घायल; हालत गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 03:25 PM IST
सार

 Bhadohi News: आननफानन दोनों घायलों को औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed auto in bhadohi two killed including policeman and two labourers injured
बिलखते परिजन और ऑटो चालक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर में पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें ऑटो चालक समेत यातायात पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना में ट्रक पर सवार दो मजदूर भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा निवासी मनीष यादव (40) जिले में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। औराई में वे परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर रहते थे। यहीं से हर दिन उनकी जहां ड्यूटी लगती थी। वहां जाते थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी भदोही में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वे भदोही के जलालपुर निवासी ऑटो चालक धीरज प्रसाद (24) के साथ बैठकर ड्यूटी करने जा रहे थे। ऑटो में वही दोनों लोग सवार थे। इस बीच सोनभद्र से भदोही में पहुंची एक ट्रक निर्माण संबंधी सामान गिराकर वापस लौट रही थी। जिसमें औराई निवासी दो मजदूर त्रिभुवन (65) और कड़े शंकर (60) बैठे हुए थे। 



ट्रक जैसे ही ऊंगापुर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। अचानक पश्चिमी लेन से डिवाइडर तोड़ते हुए पूर्वी लेन पर पहुंची और ऑटो को कुचलते हुए पास स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में ऑटो चालक यातायात कर्मी मनीष और ऑटो चालक धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक सवार मजदूर त्रिभुवन और कड़े शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed