फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck collides with auto, two including policeman killed

Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck collides with auto, two including policeman killed
औराई। कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर बाजार से पहले एक पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें ऑटो चालक समेत यातायात पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना में ट्रक पर सवार दो मजदूर भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा निवासी मनीष यादव (40) जिले में छह वर्ष से ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। जहां कभी उनकी ड्यूटी औराई तो कभी भदोही गोपीगंज में लगती थी। औराई में ही वे परिवार के साथ किराये पर कमरा लेकर रहते थे और यहीं से ड्यूटी स्थल पर आते जाते थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी भदोही में लगी हुई थी। ड्यूटी स्थल पर जाने के लिए वे भदोही के जलालपुर निवासी ऑटो चालक धीरज प्रसाद (24) के साथ बैठकर जा रहे थे। ऑटो में केवल वहीं दोनाें लोग सवार थे। जैसे ही वे औराई भदोही रोड पर उगापुर बाजार के पहले एक ढाबे के पास पहुंचे उसी समय सोनभद्र से भदोही में पहुंचा एक ट्रक निर्माण संबंधी सामान गिराकर वापस लौट रहा था। जिसमें औराई निवासी दो मजदूर त्रिभुवन (65) और कड़े शंकर (60) बैठे हुए थे। ट्रक जैसे ही ऊंगापुर के आगे औराई की ओर एक निजी ढाबे के पास पहुंचा अचानक पूर्वी लेन से डिवाइडर तोड़ते हुए पश्चिमी लेन पर पहुंच कर ऑटो को कुचलते हुए पास स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे में यातायात कर्मी मनीष यादव और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक पर सवार मजदूर त्रिभुवन और कड़े शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में घर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई तक कोहराम मच गया। ऑटो चालक मृतक धीरज सरोज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत पर माता कांति देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed