फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled car overturns in pit, five injured

अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, पांच घायल

Thu, 01 Jul 2021 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in pit, five injured
गोपीगंज कोतवाली के रैपुरी-मिर्जापुर रोड पर बुधवार की रात उस समय चीखपुकार शुरू हो गई जब चिकित्सक एलएस मिश्रा की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने कार में फंसे आशीष मिश्र (27), शिवम मिश्र (28), हेमलता मिश्रा (56), चालक बड़ेलाल सोनकर (25) निवासी डाक्टर कालोनी, छोटेलाल सोनकर (18) निवासी गोपपुर को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर आशीष और हेमलता को चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रे़फर कर दिया। चिकित्सक एसएल मिश्र ने बताया कि परिवार मिर्जापुर रोड स्थित रैपुरी में स्कूल खोला है। देर रात सूचना मिली कि अराजकतत्व स्कूल के अंदर घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब आशीष, शिवम, हेमलता, बड़ेलाल, छोटेलाल के साथ स्कूल पहुंच कर विरोध किया तो अराजकतत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह बचकर पांचों लोग कार गोपीगंज नगर की ओर जाने लगे। उसी समय एक बाइक सवार हमलावर कार के सामने आ गया। इससे चालक हड़बड़ा गया और कार अनियंत्रित होकर मिर्जापुर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने जांच कर चौकीदार और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed