फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled car crushed three people, one serious

Bhadohi News: अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, एक गंभीर

Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crushed three people, one serious
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। वहीं दो अन्य को भी शरीर में कई जगहों पर चोटें आई है। सभी का एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक चालक हाई ब्लड प्रेशर का मरीज था। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई निवासी अवधेश दुबे अपनी कार लेकर कहीं जा रहा था। इस बीच नेशनल तिराहे पास अचानक उसकी उसकी कार अनियंत्रित हो गई और रजपुरा चौराहे से 100 मीटर पहले तक उसने एक साइकिल सवार सहित दो पैदल राहगीरों को रौंदते हुए दिवाल में जाकर भिड़ गया। हादसे में पैदल ही घर जा रहे विकास पटेल (28) निवासी कुशियारा सहित अबूल हसन (68) निवासी रजपुरा चौराहा, बाबू नंदन (32) निवासी कुशियारा घायल हो गए। घटना के बाद पास ही स्थित पुलिस बूथ में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक अवधेश दुबे को हिरासत में लेते हुए कार को भी कब्जे में लिया। वहीं घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां विकास पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि चालक हाई ब्लड प्रेशर का मरीज था। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो गया और तीन-चार लोगों को रौंदते हुए निकल आया। कार को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि घायलों की परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed