{"_id":"607e70e48ebc3ecfc9189dd2","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-gate-youth-dies-in-hospital-in-bhd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक गेट से टकराई, युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक गेट से टकराई, युवक की अस्पताल में मौत
Tue, 20 Apr 2021 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर मार्ग पर सोमवार देर रात अनियंत्रित बाइक गेट से भिड़ गई। इसमे गम्भीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
तुरंतपुर गांव निवासी लल्लन सेठ 40 वर्ष प्रतिदिन की तरह जंगीगंज में एक सर्राफा कारोबारी के यहां कार्य करके देर रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह धनापुर गहरपुर मार्ग पर पहुंचा अनियंत्रित बाइक एक घर में लगे दरवाजे से जा भिड़ी। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए गोपीगंज हॉस्पिटल ले गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को वापस घर ले आए और युवक का अंतिम संस्कार किया। बताया जाता है कि लल्लन सेठ सात भाइयों में चौथे नंबर पर था, उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन