फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrollably breaking the pillar, the bus overturned in the canal, half a dozen passengers including two chi

Bhadohi: अनियंत्रित होकर खंभे को तोड़ती हुई नहर में पलटी बस, दो बच्चों सहित आधा दर्जन यात्री घायल

Wed, 12 Apr 2023 12:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Apr 2023 12:22 PM IST
सार

दुर्गागंज ज्ञानपुर रोड से होकर महानगरी बस रोज की तरह बनारस जा रही थी। सुबह लगभग 7 बजे के आसपास बस जब दानूपुर कर्बला के पास पहुंची। इसी बीच ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए ही बस के अंदर का बोर्ड सही करने लगा। इससे बस अनियंत्रित हो गई और दो खंभों को तोड़ते हुए बगल के नहर में पलट गई।

विज्ञापन
Uncontrollably breaking the pillar, the bus overturned in the canal, half a dozen passengers including two chi
Bhadohi: अनियंत्रित होकर खंभे को तोड़ती हुई नहर में पलटी बस, दो बच्चों सहित आधा दर्जन यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के दानूपुर बाजार के पहले कर्बला के सामने बुधवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कोचिंग जाने वाले बच्चों के साथ ही लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद सभी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्गागंज ज्ञानपुर रोड से होकर महानगरी बस रोज की तरह बनारस जा रही थी। बस में भिखमापुर निवासी आर्यन (11), आरुषि (15) साल कोचिंग जाने के लिए निकले हुए थे।
विज्ञापन

सुबह लगभग 7 बजे के आसपास बस जब दानूपुर कर्बला के पास पहुंची। इसी बीच ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए ही बस के अंदर का बोर्ड सही करने लगा। इससे बस अनियंत्रित हो गई और दो खंभों को तोड़ते हुए बगल के नहर में पलट गई। घटना के समय बस में करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। सभी को हल्की-फुल्की चोटें ही आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद बच्चों के परिजन काफी परेशान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed