{"_id":"6a7e13fdb22569ad43046627","slug":"ultimatum-to-revoke-the-recognition-of-16-madrasas-for-negligence-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147196-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लापरवाही करने पर 16 मदरसों की मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लापरवाही करने पर 16 मदरसों की मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 16 मदरसों ने अब तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना प्रोफाइल/मास्टर डेटा अपडेट नहीं किया है। जिसको लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी को पत्र जारी कर तत्काल प्रोफाइल लॉक कराने या बंद होने की स्थिति में पोर्टल से नाम हटवाने का अल्टीमेटम दिया। हिदायत दिया कि ऐसा न करने पर मान्यता रद्द् की जाएगी।
जिले में कुल 58 मदरसे संचालित हैं। इनमें 31 अनुदानित और 27 मान्यता प्राप्त शामिल हैं। पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं का आवेदन लेने के बाद मास्टर डॉटा लॉक किया जा रहा है, लेकिन जिले के 16 मदरसों की ओर से इसको लेकर लापरवाही बरती जा रही है। 11 अगस्त को समाज कल्याण विभाग की वीडियो काॅंफ्रेंसिंग में यह बात सामने आने पर विभाग ने नाराजगी जताई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पत्र जारी कर प्रबंधक और प्रधानाचार्य को तुरंत पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट कर लॉक करने का निर्देश दिया। यदि कोई मदरसा बंद हो चुका है या संचालित नहीं है तो उसे तत्काल पोर्टल से डिलीट कराना अनिवार्य है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित मदरसे की मान्यता समाप्त करने का पत्र लिखा जाएगा। जिन मदरसों ने लॉक नहीं किया है उनमें मदरसा फैजुल उलूम नईबाजार, मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन पुरानी चौरी, मदरसा जामिया साबरा गर्ल्स कॉलेज गोपीगंज, मदरसा नूरुल उलूम बिछियां, मदरसा फलाहुल मोमिनात स्टेशन रोड, मदरसा गुलसाने मदीना, मदरसा हातुल उलूम, काशीपुर, मदरसा इस्लामिया गुलशाने मदीना, मदरसा इस्लामिया अरबिया रिजबिया जामा मस्जिद, मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया काजीपुर आदि रहे।