फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two youths from Prayagraj drowned in Sitamarhi, one survived, the other missing

Bhadohi News: सीतामढ़ी में डूबे प्रयागराज के दो युवक, एक बचा, दूसरा लापता

Sun, 16 Jun 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Prayagraj drowned in Sitamarhi, one survived, the other missing
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र सीतामढ़ी गंगा घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। इसमें एक युवक को मल्लाहों ने बचा लिया। वहीं दूसरा युवक गंगा में डूब गया। काफी खोजबिन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दोनों प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के भुआलपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र के भुआलपुर निवासी शिवम विश्वकर्मा (18) और रवि कुमार (18) अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शनिवार को सीतमाढ़ी घूमने आए थे। सुबह 10 बजे सभी गंगा घाट पर पहुंचे और गंगा नदी में नहाने लगे। इस बीच शिवम और रवि गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख स्थानीय घाट पर मौजूद मछुआरों ने रवि को तो बचा लिया। वहीं शिवम गंगा में लापता हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में लापता शिवम को ढूंढने में लगे। वहीं एसडीआरएफ समेत परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed