{"_id":"572d02914f1c1bb9305cd5fb","slug":"two-youths-clashed-with-quad-bike-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक दो युवकों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक दो युवकों की हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 07 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड पर इब्राहिमपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात नौ बजे ज्ञानपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में जा भिड़े। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर बैदा गांव निवासी चंद्रप्रकाश मिश्रा (35) पुत्र भोलानाथ मिश्रा और मुकेश मिश्रा (32) पुत्र जटाशंकर मिश्रा शुक्रवार की शाम गोपीगंज गए थे। बताते हैं कि सब्जी आदि लेकर वे लोग बाइक यूपी 66 बी 5370 से घर लौट रहे थे। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि आगे बालू लादकर खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे से जा भिड़े। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आवास सुनकर आसपास मौजूद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर एसएस पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों में चंद्रप्रकाश एक निजी स्कूल में शिक्षक बताए जा रहे हैं, जबकि मुकेश ऑटो चलवाते थे। दो युवकों की मौत की खबर से गांव में मातम फैल गया। मौत की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।