फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two smugglers arrested with four hundred liters of illicit liquor

चार सौ लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with four hundred liters of illicit liquor
कोरोना काल में अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो तस्करों को क्राइम ब्रांच, आबकारी और गोपीगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 400 लीटर अवैध शराब और एक बिना नंबर का ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल के आजमगढ़ में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और सभी थानों की पुलिस क्षेत्रों में भ्रमण करने लगी। शनिवार को दोपहर चार बजे माधोपुर के समीप नेता ढाबे के पास छापा मारकर कर पुलिस ने रामलोचन पटेल निवासी राजापुर रामपुर जौनपुर और जितेंद्र कुमार यादव निवासी माधोपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 400 लीटर अवैध शराब और एक ट्रैक्टर बरामद हुआ।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वह शराब बनाने वाले एक लीटर केमिकल( ओपी) में तीन लीटर पानी मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचते थे। कोरोना कर्फ्यू के कारण शराब की दुकानें बंद होने से उनकी शराब तेजी से बिक रही थी। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दूबे, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह , तुफैल अहमद, दीपक यादव, सुनील, गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, आबकारी निरीक्षक अमित कुमार दूबे, पवन मिश्रा और संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed