फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two new corona infected patients found

कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले

Sat, 26 Jun 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
two new corona infected patients found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या कम हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में मात्र दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। दो संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या मात्र 15 रह गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण की जाल दिन ब दिन सिमटती जा रही है। लगातार हो रही मौतों का सिलसिला भी थम गया है। इस क्रम में शनिवार को दो नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 7413 हो गई है। दो कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 15 हो गई है। जबकि अब तक 7223 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल से अब तक 160 लोगों जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। इससे पहले अप्रैल व मई में माह में जिला कोरोना की जबरदस्त चपेट में रहा । यहां तक कि किसी-किसी दिन तो नए संक्रमितों की संख्या तीन सौ के पार तक चली गई थी। जून माह में संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है लेकिन एक दो कोविड पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि भले ही नए संक्रमितों की संख्या कम हो गई है। लेकिन अभी भी लोगों को सतर्क रहना होगा। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। जिससे जिला कोरोना मुक्त हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed