फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two killed, three injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, तीन घायल

Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured including woman in road accidents
वहिदानगर/मोढ़। भदोही और ऊंज थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं भदोही के बनकट और ऊंज के वहिदानगर में हुईं।
विज्ञापन

ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र के पास हाईवे पर सोमवार की रात सड़क हादसे में दिलीप कुमार बिंद (21) निवासी केवटाही-कोइरौना की मौत हो गई और अंशू बिंद (16) निवासी रामकिशनपुर-बसहीं घायल हो गया। परिजनों ने घायल को बरौत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया। कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव निवासी आशा आर्यकर्ता विमला देवी का पुत्र दिलीप कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार की शाम वह पानीपत जाने के लिए घर से निकला और सुबह ट्रेन पकड़ना था इसलिए रिश्तेदार अंशू बिंद निवासी रामकिशुनपुर-बसहीं के घर रुक गया। अंशू के साथ दिलीप कुमार देर शाम बाइक से वहिदानगर मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक लिया और हाईवे के दक्षिणी लेन से लौट रहा था तभी विद्युत उपकेंद्र के सामने पहले से खड़े कंटेनर में बाइक टकरा गई। प्रभारी निरीक्षक ऊंज बीके मौर्य ने बताया कि जानकारी होने पर देर रात ही कंटेनर को थाने में खड़ा कराकर घायलों की खोजबीन की जा रही थी। बाद में पता चला कि दिलीप कुमार की मौत हो जाने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। सुरियावां थाना क्षेत्र के सहोदरपुर गांव निवासी जवाहर पाल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी मीरा पाल (32) व भतीजी ज्योति (18) को बाइक पर बैठाकर भदोही की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बनकट के पास पिकअप से धक्का लग गया। हादसे में मीरा की मौत हो गई, जबकि ज्योति और जवाहर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed