{"_id":"64f4dd2be27c92c9f5068fc4","slug":"two-killed-one-serious-after-being-hit-by-uncontrolled-car-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-2719-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अनियंत्रित कार की चपेट में आकर दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अनियंत्रित कार की चपेट में आकर दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सूफीनगर के समीप सर्विसलेन पर शनिवार की रात अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ढाबे पर खाना बनाने का काम करते थे। दोनों मृतक हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम कार को देखकर लौट रहे थे। इस बीच दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सूफीनगर के पास शनिवार की रात नौ बजे एक गोवंश को डीसीएम ने टक्कर मारी और डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद एक ढाबा में काम करने वाले कर्मचारी अशोक दुबे (32) निवासी नागमलपुर थाना सुरियावां और कृष्ण कुमार बिंद (29) निवासी पूरे भनई हंडिया प्रयागराज घटनास्थल के पास पहुंच गए। जहां से उसे देखकर वे लौट रहे थे कि सर्विसलेन पर प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन दोनों के साथ गोपाल सरोज निवासी कठौता को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अशोक और कृष्ण कुमार बिंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल गोपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।