{"_id":"57c0a0854f1c1baf1cd4f1d7","slug":"two-cousins-died-from-drowning-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
bhadohi hindi news
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के हरीपट्टी मतेथू गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मतेथू गांव निवासी छोटू (10) पुत्र धर्मराज चौहान और अभय (09) पुत्र जय प्रकाश चौहान बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे दोस्तों के साथ गांव के ही एक पुराने तालाब के समीप खेलने गए थे। खेलने के दौरान गर्मी अधिक लगने से छोटू तालाब में नहाने के लिए चला गया। तालाब में घुसते ही वह पानी अधिक होने के चलते उसमें डूबने लगा। यह देख चचेरा भाई अभय उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब में कूदते ही अभय भी डूबने लगा। यह देख आसपास के बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनने के बाद ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक वह अचेत हो गए थे। गांव वाले दोनों को सुरियावां के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर वालों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।दो बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर का बुरा हाल हो गया है।