फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bighas of wheat burnt to ashes due to falling of electric wire

Bhadohi News: बिजली का तार गिरने से दो बीघा गेंहू जलकर राख

Wed, 05 Apr 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two bighas of wheat burnt to ashes due to falling of electric wire
चौरी। थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर निवासी शेषमणि पांडेय के खेत में मंगलवार को अचानक से बिजली का तार गिरा पड़ा। जिससे दो बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। आगलगी की सूचना पाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने दौड़े, लेकिन तब तक दो बीघा फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर पुलिस ने अगलगी की घटना का जायजा लिया। वहीं जानकारी के बाद भी राजस्वकर्मियों के न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी। किसान शेषमणि पांडेय ने बताया कि एक तो बेमौसम बारिश के चलते पहले ही काफी नुकसान हुआ था। अब बिजली विभाग ने रही सही कसर पूरी कर दी। दो बीघे में खेत में गेंहू की खेती की गई थी। मंगलवार को अचानक स्पार्किंग करते हुए तार खेत में गिर पड़ा। जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान समाजसेवी कोको दूबे ने अग्निशमन विभाग और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मांग किया कि किसान की नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग के अवर अभियंता गोपीगंज नगर संत कुमार ने किसानों से अपील किया है कि इस समय गेंहू के पके फसल को बिजली के तार के नीचे या पोल के पास न रखें। बताा कि तेज धूप के साथ हवा भी चल रही है। जिसके चलते तार टूट कर गिरने या स्पार्किंग से चिंगारी निकलने की घटनाएं बढ़ी है। इससे अगलगी की घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed