फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for illegal soil mining; loader and two tractors seized

Bhadohi News: अवैध मिट्टी खनन में दो गिरफ्तार, लोडर और दो ट्रैक्टर जब्त

Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegal soil mining; loader and two tractors seized
चौरी। थानाक्षेत्र के सिकंदरा गांव में अवैध खनन करने के मामले में पुलिस और खनन विभाग ने कार्रवाई की। एक लोडर, दो बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया जबकि दो को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। चौरी थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राम 25 जून को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदरा गांव के सिवान में खेतों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने सिकंदरा और गोहिलाव की सीमा पर छापा मारा तो ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान मानसिंहपुर निवासी तूफानी पटेल और अर्जुनपुर निवासी अशरफ के रूप में हुई। खनन निरीक्षक पीएस राम बरन ने बताया कि दोनों ने किसान के नाम पर मिट्टी निकासी का परमिट बनवाकर मिट्टी का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने एक लोडर, बिना नंबर के दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को बरामद कर जब्त कर लिया। थाना प्रभारी रामसरीख गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed