फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two and a half thousand liters of methyl alcohol seized in raids

छापे में ढाई हजार लीटर मिथाइल एल्कोहल बरामद

Mon, 15 Jun 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand liters of methyl alcohol seized in raids
छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी वहां से भागने में सफल हो गए। कई ड्रम में रखा मिथाइल एल्कोहल, रैपर, ढक्कर को पुलिस कब्जे में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन


 पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

औराई के कई इलाकों में अवैध शराब बनाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था।
विज्ञापन


 रविवार को दोपहर करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस पिलखनी गांव के एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 220 लीटर के छह बड़े ड्रम और 60 लीटर के 13 ड्रम में रखा गया मिथाइल एक्लोहल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मिथाइल एल्कोहल अवैध शराब बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार लीटर केमिकल से शराब माफिया करीब दस हजार लीटर शराब तैयार करते। पुलिस ने ड्रम में भरे ढाई हजार मिथाईल एल्कोहल, भारी मात्रा में लू लाट स्टेनरी नंदगंज गाजीपुर के रैपर और शीशी आदि को थाने लेकर आई। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशटर धीरज तिवारी के अलावा लवकुश तिवारी, विपिन तिवारी, कार्टून तिवारी निवासी झौंवा के खिलाफ धारा 419, 420, 408, 471, 208 के तहत मुकदमा दर्ज किया। क्राइम ब्रांच टीम के विनोद राय, एसओ सीताराम यादव, रणजीत सिंह सहित कई लोग रहे। बताया जाता है कि मकान झौंवा गांव निवासी विजय तिवारी का है। वह परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि ढाई हजार लीटर केमिकल बरामद होना पुलिस की बड़ी सफलता है। शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। औराई पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।  जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नी उपर तक होती है कि शुरूआती छापेमारी के बाद अफसर सुस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed