फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck overturned to save free animal

छुट्टा पशु को बचाने में पलटा ट्रक

Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned to save free animal
थाना क्षेत्र के वहिदानगर जूनियर हाईस्कूल के समीप बुधवार को राजमार्ग पर आए एक छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से चालक गुड्डू और खलासी अनीस अहमद बाल-बाल बच गए। कानपुर देहात निवासी ट्रक चालक गुड्डू ने बताया कि वह इंदौर से गाजर लादकर आसनसोल बंगाल जा रहा था। अंडरपास ब्रिज से जैसे ही वह ट्रक लेकर उतर रहा था उसी समय सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए नाले में पलट गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर चालक-खलासी को केबिन से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। पूर्व के दिनों में हो चुकी घटनाओं के बाद भी एनएचएआई की ओर से कोई रोकथाम नहीं की जा रही है। ग्रामीण रामचंद्र, प्रभुचंद, देवीशंकर, रामनारायण ने कहा कि घटना भोर में हुई यदि आठ बजे के बाद होती तो जूनियर हाईस्कूल में पहुंचने वाले छात्र-छात्रा, शिक्षक और अभिभावकों के चपेट में आने से देर न लगती। प्रभारी निरीक्षक ऊंज एसके त्रिपाठी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत न होने से चालक-खलासी को पलटे ट्रक पर लदे गाजर को दूसरे वाहन पर लदवाकर हटवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed