फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Troubled citizens demonstrated

समस्याओं से परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jun 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled citizens demonstrated
नगर पालिका परिषद गोपीगंज वार्ड नंबर 22 के नागरिकों ने रविवार को समस्या निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन वार्ड की समस्या निस्तारण करने में उपेक्षा कर रहा है। एक सप्ताह में समस्या का निस्तारण नहीं हो सका तो वार्डवासी आंदोलन तेज करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि वार्ड में इंटरलाकिंग कार्य अधूरा है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों से मकानों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है, पाइप लाइन डालने के लिए नाला खोदकर छोड़ देने से सीवर लाइन जाम है और जगह-जगह कूड़ा डंप होने के चलते दुर्गंध निकल रही है। सभी मामलों के निस्तारण की जानकारी आईजीआरएस पोर्टल से मांगी गई लेकिन पालिका कार्यालय में तैनात अधिकारी-कर्मचारी आंखें बंद किए हुए हैं। शीघ्र ही डीएम और मंडलायुक्त से शिकायत कर इस मामले की जांच भी कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेश जायसवाल, उमंग, सोनू, अमरावती देवी, सुनील कुमार आदि रहे। ईओ अमिता सिंह ने बताया कि कर्मचारी वार्ड वार साफ-सफाई, पेयजल, पाइप लाइन, इंटरलाकिंग की निगरानी कर रहे हैं। यदि कहीं पर कोई समस्या है तो उसे भी दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed