फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Troubled by problems of villagers performance

समस्याओं से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2015 01:55 AM IST
Troubled by problems of villagers performance
Troubled by problems of villagers performance Updated Tue, 17 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Troubled by problems of villagers performance
सोमवार को जिला मुख्यालय प्रदर्शन करने वालों की भीड़ रही। बीपीएल कार्डधारकों के सर्वे में मनमानी का आरोप लगाते हुए ज्ञानपुर के भिदिउरा और औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इसी तरह डीघ विकास खंड के छतमी गांव की महिलाओं ने आवास  उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


काफी संख्या में एकजुट हो मुख्यालय पहुंचे भिदिउरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन राजस्व गांवों में बीपीएल कार्ड के सर्वे में नियुक्त सर्वेयर ने सूची में एक जाति विशेष के लोगों का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों ने पात्रों की बजाय अपात्रों को लाभ मिलने की आशंका जताई। उनका कहना था कि श्रीपुर गांव में कतिपय लोगों की साजिश के चलते सर्वे की सूची नहीं मिल रही है।

जिलाधिकारी से सूची की जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मनभावती, नगीना, उदयराज, उर्मिला देवी, मैना, शिव कुमार, शैल कुमारी, सुभाष मौर्य आदि  शामिल थे।

इसी तरह औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने भी बीपीएल कार्डधारकों के सर्वे में मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सर्वे के दौरान मनमाने ढंग से लोगों के नाम सूची में डाले गए हंै। यह आरोप भी लगाया कि मांग के बावजूद सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

इससे सूची में शामिल पात्रों और अपात्रों के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों में सर्वे  मंे गड़बड़ी की आशंका जताई।  और जिलाधिकारी से सर्वे सूची को सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जयशंकर, राजाराम, विजय, लालमणि, धनेसरा, उर्मिला, चमेला, विनय कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

उधर, डीघ विकास खंड के छतमी गांव की महिलाओं ने आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रधान की मनमानी से पात्रों को आवास नहीं मिल सका।


कई लोगों को एक से दो साल बाद भी वृद्धा एवं विधवा पेंशन भी नहीं मिल सका है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आवास दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बरमदेई, सुमित्रा, सुगना, गुमना सहित कई अन्य महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed