{"_id":"5f2ebdfd8ebc3e3c9c1a8cdf","slug":"trees-fell-due-to-rain-problems-due-to-water-logging-bhadohi-news-vns540384585","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गिरा पेड़, जलजमाव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गिरा पेड़, जलजमाव से परेशानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर-दुर्गागंज त्रिमुहानी पर भरा बरसात का पानी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। शनिवार की देर शाम शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं पानी के अभाव में चिंतित किसानों ने राहत की सांस ली। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बदहाल हो चुके जलनिकास रास्तों के कारण बरसात का पानी सड़कों और पटरियों पर भर जाने से पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, बड़े वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गागंज त्रिमुहानी के पास विशालकाय पेड़ गिर जाने से आवाजाही बाधित रही।
मौसम के अचानक करवट लेते ही भीषण गर्मी के साथ-साथ धान की फसलों में पानी के अभाव को लेकर किसान चिंतित हो उठे थे। गत दिनों मौसम विभाग की ओर से शनिवार को हवाओं का रुख बदलने और बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इसका असर यह रहा कि सुबह से दोपहर तक तेज धूप के साथ चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान थे। अपराह्न होते ही आसमान में बादलों की दस्तक शाम तक बारिश का रूप ले लिया। जलजमाव का असर राजमार्ग से लेकर जिले के अन्य हिस्सों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि को जोड़ने वालों की दशा बिगाड़ दी। नगरीय क्षेत्रों में नालियों के चोक होने से बारिश के चलते जलजमाव हो गया। माधोसिंह बाजार, औराई चौराहा, घोसिया नगर, सूफीनगर-जंगीगंज रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग की हालत नाजुक बनी रही।
उधर तटवर्ती और समतली क्षेत्रों में रोपी गई धान की फसलों के लिए बारिश लाभदायक साबित हुई जिससे मुरझाई फसलों को नवजीवन मिल गया। कृषि विशेषज्ञों ने बरसात को धान से लेकर दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए भी लाभदायक बताया।