{"_id":"662832163cbbd756aa0cf564","slug":"tree-fell-on-train-during-strong-wind-chaos-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-111334-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तेज हवा के दौरान ट्रेन पर गिरा पेड़, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तेज हवा के दौरान ट्रेन पर गिरा पेड़, अफरातफरी
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। परसीपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल (जमुवा) के पास मंगलवार कीशाम तेज हवा के साथ बारिश के दौरान शीशम का पेड़ हाईटेंशन तार पर गिरते हुए ट्रेन की बोगी पर जा गिरा। इस दौरान स्पार्किंग से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इससे करीब एक घंटे से तक सारनाथ एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की शाम 4:20 बजे परसीपुर स्टेशन क्रॉस कर आगे बढ़ी। इस बीच मौसम का मिजाज बदला और आंधी चलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होम सिग्नल (जमुवा) के पास ट्रेन जैसे ही दो नंबर से एक नंबर रेलवे ट्रैक पर जाने लगी, ट्रैक नंबर दो किनारे लगा शीशम का पेड़ उखड़ गया। पेड़ ट्रैक नंबर एक के ऊपर से गुजरे तार को तोड़ते हुए दो नंबर पर गुजर रही सारनाथ की बोगी तक पहुंच गई। तार टूटने से शार्टशर्किट से चिंगारी निकलने लगी।
इस बीच चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी। हाईटेंशन तार से निकल रही चिंगारी देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्टेशन मास्टर प्रवेश कुमार सिंह ने तत्काल इसकी सूचना अफसरों को दी। सूचना पाकर वाराणसी व जंघई से ओएचसी, पीआरडी और ऑपरेटिव विभाग के कर्मचारी पहुंचे। टीम न केवल टूटे तार को ठीक करने में लग गई, बल्कि पेड़ भी हटाया जाने लगा। इस घटना से दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। परसीपुर स्टेशन पर सारनाथ डाउन कपसेठी स्टेशन पर हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, भदोही में मालगाड़ी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया। सारनाथ एक्सप्रेस 5:30 बजे रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर शार्टशर्किट से आग लग गई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। स्टेशन मास्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। आंधी के कारण तार से होते हुए पेड़ ट्रेन की बोगी पर गिर गया था। इससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ।
विज्ञापन
-- -
ट्रेन से उतर कर खेतों में भागने लगे यात्री
चौरी। परसीपुर रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद सारनाथ ट्रेन में बैठे यात्री घबरा गए। इस दौरान एसी कोच तक के शीशे खोलकर यात्री बाहर देखने लगे, जबकि कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। हालांकि जब उन्हें अहसास हुआ कि सब कुछ ठीक है तो वे लौट आए।
-- -
फंसे रहे यात्री
चौरी। ट्रेन पर पेड़ गिरने के कारण राहगीर भी परेशान दिखे। सारनाथ ट्रेन की बोगी परसीपुर रेलवे फाटक के बीच में होने के कारण फाटक भी एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इससे चौरी-महराजगंज मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। छोटे वाहन तो शार्ट कट रास्ते से निकल गए जबकि बड़े वाहन फंसे रहे।