{"_id":"68506302ac439044340496f4","slug":"treatment-of-tb-disease-with-bipal-m-regimen-patients-will-be-cured-in-six-months-instead-of-two-and-a-half-years-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-127548-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महजूदा गांव में खुलेगा जिले का पहला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महजूदा गांव में खुलेगा जिले का पहला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। सुरियावां ब्लॉक के महजूदा गांव में जनपद का पहला कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र खुलेगा। केन्द्र बनकर तैयार हो चुका है। इसमें एक साथ 11 बच्चे कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए एक प्रशिक्षक की भी तैनाती होगी।
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि से बनकर तैयार इस केन्द्र का आगामी 20 जून को जिलाधिकारी शैलेश कुमार शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास हो रहे हैं।
शासन से लेकर प्रशासन तक नौनिहालों की शिक्षा-दीक्षा के साथ उन्हें तकनीक आधारित ज्ञान देने का भी प्रयास कर रहे हैं। बच्चों को लैपटॉप व टैबलेट दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पंचायत पुरस्कार योजना 2024-25 के तहत 35 लाख रुपये से प्रधान राजमणि पांडेय ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना कराई है।
विज्ञापन
कम्प्यूटर केंद्र में 11 कम्प्यूटर, वाई-फाई कनेक्टिविटी, सीसीटीवी कैमरे और ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा है।
खास बात है कि कुछ निजी कम्प्यूटर सेंटरों के प्रशिक्षक भी गांव के बच्चों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज मौर्य ने बताया कि महजूदा को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में गांव को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।