फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Transformer is bad for three days

तीन दिन से खराब है ट्रांसफार्मर

Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Transformer is bad for three days
शहर के बंधवा मोहल्ले में मदर हलीमा स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। गर्मी और उमस में लोगों की रातों की नींद उड़ गई है लेकिन विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलवाने में हीलाहवाली कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुविधा शुल्क के अभाव में कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने को तैयार नहीं है। लोगों ने उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। जानकारी हो कि मदर हलीमा स्कूल के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। लोगों ने बताया कि गत रविवार की रात नौ बजे जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी ट्रांसफार्मर खराब हो गया। मर्यादपट्टी नई बस्ती के 700 से अधिक घरों में तीन दिन से बिजली नहीं है। मंगलवार को तीसरा दिन है लोग बिन बिजली के ही रहे। सबसे खास बात यह है कि लोग पेयजल के लिए तरस गए हैं। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों को निजी सबमर्सिबल पंपों से पानी मिल जा रहा है लेकिन बाकी लोग पानी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। इस ट्रांसफार्मर से प्रभावित लोगों ने बंधवा नईबस्ती, मर्यादपट्टी और इससे सटे बस्तियों के सैकड़ो घर हैं। लोगों ने बताया कि रविवार की रात से विद्युतकर्मियों को सूचना दी गई लेकिन कोई नहीं आया। उधर विभाग के अवर अभियंता को भी सूचित किया जा चुका है लेकिन लोग अब तब कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि सारा मसला सुविधा शुल्क का है। इसलिए कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। इस बारे में एक्सइएन रामकुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर है नहीं। मीरजापुर से मंगाना है। मातहतों को मंगाने के लिए कह दिया गया है। शीघ्र ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed