{"_id":"61560b4f8ebc3e099d718b7c","slug":"transformer-burnt-due-to-overload-drinking-water-crisis-bhadohi-news-vns614675889","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर,पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर,पेयजल का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर क्षेत्र के वार्ड 14 में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 250केवीए ट्रांसफार्मर छह दिन पूर्व जल गया। लेकिन सातवें दिन बृहस्पतिवार को भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इसीक्रम में वार्ड नंबर छह कांजी हाउस में लगाया गया 400 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे पूर्व जला, लेकिन विभाग इस समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट नहीं किया। दूसरी तरफ आपूर्ति ठप होने से वार्डवासी अंधेरे में है, साथ ही पेय जल की समस्या से जूझ रहें। इस दौरान सभासद मंजू देवी प्रयास से एक टंकी पानी नगर पालिका प्रशासन ने उपलब्ध कराया है। जिसके सहारे लोग अपनी दिनचर्या चला रहें।
वार्ड निवासी अशोक मौर्या, धीरज, सचिन, श्यामधर, राजू आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर विहीन हुए दोनों वार्ड राजमार्ग से सटे हैं और नगर में ही उप खंड अधिकारी भी बैठते हैं। सबकुछ जानते हुए भी ट्रांसफार्मर बदलवाने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपूर्ति न मिलने से व्यापार प्रभावित है बल्कि हवा-पानी तक का संकट खड़ा हो चुका है। वार्ड नंबर 14 के सभासद अनूप जायसवाल ने बुधवार को ज्ञापन एक्शईएन सदर को देकर समस्या को दूर कराने की मांग की थी जिस पर एक्शईएन ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया जो पूरा नहीं हो सका। तब तक कांजी हाउस की समस्या सामने आ गई। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए शिकायत की गई लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों वार्ड में ठप पड़े ट्रांसफार्मर का मामला संज्ञान में आने पर बदलवाने की प्रक्रिया शुरु करा दी गई है।