फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains full

दीपावली तक ट्रेनें फुल, परदेशी लाचार

Tue, 22 Sep 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Trains full
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए खड़े लोग। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/सुरियावां। अगर आप मुंबई, दिल्ली और सूरत जाने की सोच रहे हैं तो मुश्किल होगी। आठ से 15 नवंबर तक ट्रेनों की सीट फुल होने से परदेशी लाचार हो गए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद नौकरी पर लौटने को लेकर वे चिंतित हो उठे हैं। ढाई से तीन गुने कीमत पर भी टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 22 मार्च से 31 जून तक देश में लॉकडाउन रहा। इसके कारण मुंबई समेत अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग निजी साधन, पैदल आदि से घर लौटे। एक जुलाई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद धीरे-धीरे आर्थिक रूप से परेशान परदेशी नौकरी पर लौटने लगे हैं, लेकिन गिनी-चुनी ट्रेनों का ही संचालन होने से उनकी मंशा सफल नहीं हो पा रही है। भदोही रूट पर कामायनी जबकि ज्ञानपुर रोड रूट पर पवन एक्सप्रेस ही मुंबई के लिए जा रही है, जबकि दिल्ली के लिए लिच्छवी समेत तीन ट्रेने चल रहीं हैं। सभी ट्रेनों में आठ से 15 नवंबर तक सीटें फुल हैं। तत्काल में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें टिकट काउंटर पर घंटों खड़े रहने के बाद मायूस लौटना पड़ रहा है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक सितंबर से आरक्षण का कार्य शुरू है, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि वेटिंग टिकट लेकर कुछ लोग महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि साइबर कैफे और स्थानीय दलालों के कारण तत्काल टिकट वेटिंग हो जा रहा है। सुरियावां : महानगरों की यात्रा मुश्किल हो गई है। बिचौलियों और बाजार में टिकट बुक करने वालों को दो से तीन गुना अधिक कीमत देने पर भी टिकट नहीं मिल रहा है। मुंबई के लिए सामान्यत: एसी का टिकट 1500 तक मिलता है, लेकिन इन दिनों साढ़े चार हजार देने पर भी नहीं मिल रहा। यही हाल दिल्ली समेत अन्य महानगरों के टिकट पर भी देखने को मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कम संख्या में ट्रेनें चलने के कारण टिकट नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में काउंटर पर केवल यात्रियों का नाम उम्र और मोबाइल नंबर लिखा जाता था, लेकिन अब जहां जा रहे, गांव, मोहल्ला, पिनकोड, राज्य, पोस्ट ऑफिस समेत अन्य बातें लिखनी पड़ती हैं, तब तक समय निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed