फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Training given to master trainers for body elections

Bhadohi News: निकाय चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Training given to master trainers for body elections
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की देखरेख में मतदान में बरती जाने वाली सावधानियों को बताया गया। जिले के सात निकाय क्षेत्रों में 11 मई को मतदान है। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिलाधिकारी की ओर से मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मी लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी के कार्य व जिम्मेदारी की बारीकी समझाई। पोलिंग पार्टी रवाना होने से लेकर बैलेट पेपर मोड़ने, बैलेट बाक्स सील करने और स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने के बारे में भी बताया। इससे पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री भी चेक कर प्रपत्र तैयार करने का भी तरीका बताया गया। मतदान में गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल सूचना देने और उस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed