{"_id":"572f9e434f1c1bd9525cd531","slug":"train-engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन एक्सप्रेस का इंजन फेल, बिलबिलाए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन एक्सप्रेस का इंजन फेल, बिलबिलाए यात्री
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 09 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का इंजन फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से दरभंगा जा रही डाउन पवन एक्सप्रेस का इंजन रविवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर फेल हो गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक ने अहिमनपुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान डेढ़ घंटे में भीषण गर्मी से यात्री बिलबिला उठे।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मुंबई से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 11061 पवन एक्सप्रेस डाउन दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट पर आने का समय है। रविवार को दोपहर में वह अपने निर्धारित समय से नौ मिनट लेट 12 बजकर 44 मिनट पर पहुंची। इस दौरान इंजन का व्हील जाम हो गया। इससे स्टेशन पर रूकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हो सकी। इसके बाद चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक एके वर्मा को दी। इंजन खराब होने का विभागीय मेमो मिलते ही अधीक्षक वर्मा ने इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अहिमनपुर में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को पवन एक्सप्रेस में उच्चाधिकारियों ने लगाकर ट्रेन रवाना किया। मालगाड़ी का इंजन खोलकर ज्ञानपुर रोड स्टेशन लाने और उसे ट्रेन में सेट करने में लगभग डेढ़ घंटे लग गए। इसके बाद ज्ञानपुर रोड से पवन एक्सप्रेस दो बजकर 15 मिनट पर रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक एके वर्मा ने बताया कि इंजन का व्हील खराब होने से यह समस्या आई थी। लेकिन अहिमनपुर में मालगाड़ी खड़ी होने से इंजन फौरन उपलब्ध हो गई। इससे इंजन बदलकर ट्रेन शीघ्र रवाना किया जा सका। ट्रेन के मेनलाइन पर न होने से अन्य ट्रेने प्रभावित नहीं हुई।