फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   tragic accident young man died due to electric shock in bhadohi another person is critical condition

करंट से युवक की मौत: शादी के टेंट में दर्दनाक हादसा, दूसरे की हालत गंभीर; परिजन बोले- कैसे होगा गुजारा

Sun, 01 Jun 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:18 PM IST
सार

UP Accident News: करंट से दो युवकों के झुलसने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की इलाज शुरू कर दी गई थी। युवक का परिवार गरीब तबके का है। कमाऊ बेटे की माैत से परिजन बिलख रहे थे।

विज्ञापन
tragic accident young man died due to electric shock in bhadohi another person is critical condition
माैके पर माैजूद भीड़ और युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में रविवार की सुबह टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन की चपेट में आने से ओझा 18 निवासी कलूटपुर की मौत हो गई। वहीं, टीनू (22) गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन




कलूटपुर निवासी ओझा रविवार की सुबह नारानपुर गांव में एक शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए गया। वह टीनू के साथ मिलकर टेंट का गेट लग रहा था कि ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में दोनों आ गए। इससे दोनो गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


टेंट संचालक और ग्रामीण दोनों को बाबूसराय बाजार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने ओझा बिंद को मृत घोषित कर दिया। टेंट संचालक के भाई टीनू पुत्र छेदी पटेल उपचार चल रहा है। मृतक ओझा तीन भाइयों में छोटा था। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने से दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर परिवार चलाता था। चौकी इंचार्ज बाबूसराय राकेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed