फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tragic accident in Bhadohi Innocent child died after being cut by rotavator FIR lodged against tractor driver

Accident in Bhadohi: रोटावेटर से कटकर मासूम के हो गए टुकड़े-टुकड़े, पांच बहनों में इकलौता था, चालक पर FIR

Thu, 24 Jul 2025 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर दुर्गागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Tragic accident in Bhadohi Innocent child died after being cut by rotavator FIR lodged against tractor driver
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Accident in Bhadohi: भदोही के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के हरदुआ गांव में गुरुवार को दोपहर में हृदय विदारक घटना हुई। ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर पांच वर्षीय आयुष गौतम पुत्र दिनेश कुमार गौतम की मौत हो गई। आयुष पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


हरदुआ गांव में गुरुवार को दोपहर में राजकुमार गुप्ता का बेटा गौरव ट्रैक्टर से जुताई करने के लिए आया। वह अक्सर गांव में पहुंचने पर छोटे बच्चों को ट्रैक्टर पर बिठा लेता। चालक ने आयुष और दूसरे बच्चे को ट्रैक्टर के दोनों तरफ बिठा लिया।
विज्ञापन


जुताई के दौरान ट्रैक्टर के उछलने से वह अनियंत्रित होकर रोटावेटर के बीच में गिर गया। जब तक चालक समझता रोटावेटर से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह देख वहां खलबली मच गई। चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया। दूसरे बच्चे ने गांव में आकर बताया तो लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आयुष के माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई घटना से मर्माहत दिखा। 

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक पर केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसा ट्रैक्टर पर बैठने के दौरान असावधानी रही।

पांच बहनों का इकलौता भाई था आयुष
हरदुआ गांव में आयुष की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दिनेश कुमार को पांच बेटियों के बाद बेटा आयुष पैदा हुआ था। इसके लिए परिवार वालों ने काफी मनौती भी मानी। माता-पिता संग बहने भी उसका काफी दुलार करतीं, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। भाई के गम में बहनें भी निढाल हो जा रही थीं। बहने रोते हुए भाई को याद करती रहीं। कहा कि अब राखी में किसी कलाई पर रक्षाबंधन बांधेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed